BJP Leader Murdered Girlfriend: शादीशशुदा भाजपा नेता ने तलाकशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, करना चाहता था शादी / Image: X
ऋषिकेश: BJP Leader Murdered Girlfriend यहां से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियो की आवाज सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा नेता और लंबे समय से मृतक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता ने मृतक प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी भी लगाई थी। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
BJP Leader Murdered Girlfriend मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रीति रावत एम्स में संविदा पर सहायिका के पद पर कार्यरत थी और गली नंबर 11 में किराए के मकान पर रहती थी। बताया गया कि मृतक का अपने पति से तलाक हो गया था। कोरोना काल के दौरान मृतक महिला की भाजपा नेता सुरेश गुप्ता के ससुराल पक्ष की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों ने शादी करने की ठान ली। लेकिन लड़की के परिवार वालों का कहना था कि ऋषिकेश में मकान खरीदने की शर्त रख दी।
ससुराल वालों की शर्त पूरी करने के लिए सुरेश ने अपनी पैतृक संपत्ति भी बेच दी, लेकिन वह मकान नहीं खरीद पाया। बताया गया कि सुरेश लगातार 35 लाख रुपए में मकान की तलाश करता रहा, लेकिन मनमुताबिक मकान नहीं मिलने से प्रीति और सुरेश के बीच विवाद बढ़ता गय। इस बीच वारदात से पहले सुरेश ने प्रीति के पिता को फोन कर कहा था कि तुम्हारी बेटी मेरी बात नहीं मान रही है, उसे समझा लो, नहीं तो ठीक नहीं होगा’। पिता ने बताया कि युवक मेरी बेटी पर अनावश्यक रूप से शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि मेरी बेटी उससे शादी नहीं करना चाहती थी।
घर न खरीद पाने से तनाव में आए सुरेश ने कर दिया प्रेमिका का क़त्ल
उत्तराखंड के ऋषिकेश में रात के 9 बजे एम्स में कार्यरत युवती प्रीति (32) की हत्या उसी के पार्टनर सुरेश गुप्ता ने पिस्टल से गोली मारकर कर डाली। प्रीति यहाँ किराए पर रहती थीं। शादीशुदा सुरेश का यहाँ आना जाना था। दोनों… pic.twitter.com/wr2JtGlLIY
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) February 2, 2026
प्रीति के पिता की शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दे रही हैं। पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला का कुछ साल पहले अपने पति से तलाक हो चुका था।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुरेश गुप्ता पिछले करीब तीन सालों से प्रीति पर शादी का दबाव बना रहा था, जबकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि सुरेश गुप्ता बार-बार उसके कमरे पर आता था, रास्ते में रोककर दबाव बनाता था और मना करने पर जान से मारने की धमकियां देता था।