Rahul Gandhi Parliament Speech || Image- Sansad TV file
नई दिल्ली: आज संसद के बजट सत्र का चौथा दिन जारी है। कल जहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट पेश किया तो आज चौथे दिवस राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जानी थी। (Rahul Gandhi Parliament Speech) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 18 और राज्यसभा में 16 घंटे का समय तय किया गया है। वही इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आज राहुल गांधी ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो संसद में बवाल में मच गया।
Absolute scenes from Lok Sabha.
Rahul Gandhi gets up to speak for Former Army Chief Gen M M Naravane and raises the issue of his book being blocked.
All Sanghis got rattled and have stalled the parliament for the last 35 min.
Imagine the fear 🔥
pic.twitter.com/BR7OCrAY4p— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) February 2, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि ये कहते हैं कि हम टेररिज्म से लड़ते हैं, एक तथ्य से डरते हैं। उसमें ऐसा क्या है, जिसे हम पढ़ नहीं सकते। हमें पढ़ने दीजिए ना। इसमें वह पूरी बात है कि डोकलाम में क्या हु्आ था। जो कह रहा हूं, उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि नरवणे जी ने लिखा है। इस पर फिर हंगामा शुरू हो गया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि नरवणे को अगर लगता था कि रोक गलत लगाई गई है, तो वे कोर्ट जा सकते थे। वह कोर्ट क्यों नहीं गए। राहुल गांधी ने कहा कि चीन के टैंक्स कैलाश रिज पर आ रहे थे। इस पर फिर हंगामा हुआ। राजनाथ ने कहा कि विपक्ष के नेता सदन को गुमराह करने की कोशिश ना करें।
स्पीकर ने कहा कि आप नियमों का पालन करें। राहुल गांधी ने कहा कि वहां किसी देश की सीमा है। सीमा पार पड़ोसी देश से चार टैंक सीमा में दाखिल हुए. इस पर फिर हंगामा हुआ। स्पीकर ने राहुल गांधी को टोका। (Rahul Gandhi Parliament Speech) राहुल गांधी ने कहा कि स्पीकर सर, आप ही बता दीजिए मैं क्या बोलूं? स्पीकर ने कहा कि आपका सलाहकार नहीं हूं। फिर भी, आप सदन की मर्यादा रखें। राहुल गांधी ने कहा की चीनी टैंक्स कैलाश रिज पर चढ़ रही थीं।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सदन नियम से चलता है। ये नियम ही नहीं मानते हैं। ऐसे सदस्य के साथ क्या करना चाहिए, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। आप खुद नियमों का उल्लंघन करेंगे, आपके सदस्य कैसे सीखेंगे। स्पीकर ने भी आसन की बार-बार अवहेलना के लिए हिदायत दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राष्ट्रपति भवन के ‘ऐट होम’ कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े ‘गमोसा’ विवाद को सोमवार को लोकसभा में उठाया और दावा किया कि कांग्रेस नेता ने असम के पारंपरिक पटके को फेंक दिया क्योंकि उन्हें ‘‘हमारी विरासत का खयाल नहीं है।’’
सोनोवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया और इस पर चर्चा की शुरुआत करते हुए यह दावा भी किया कि पूर्वोत्तर कांग्रेस को खारिज कर चुका है और अब उसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। (Rahul Gandhi Parliament Speech) उन्होंने कहा, ‘‘आपके (कांग्रेस) नेता ने गमोसा फेंक दिया। इतिहास को स्मरण करिए। महात्मा गांधी जब असम गए थे और गमोसा को देखकर कहा था कि इस गमोसे में हमारी महिलाएं अपने सपनों की रचना करती है…आपको हमारी विरासत का कुछ भी खयाल नहीं है।’’