Jaisalmer Latest Crime News: चोरी के बाद चोर ने दीवार पर लिखा, “मैं तुम्हें भूल जाऊं, तुम मुझे भूल जाना’.. सूनेपन में उड़ा ले गया ये कीमती सामान

Ads

Jaisalmer Latest Crime News: सोहन ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने उँगलियों के निशान भी सुरक्षित रख लिए है जबकि चोरों की पहचान के लिए इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 12:01 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 12:18 PM IST

Jaisalmer Latest Crime News || Image- Social Media File

HIGHLIGHTS
  • जैसलमेर में चोर ने दीवार पर छोड़ा पैगाम
  • "मैं तुम्हें भूल जाऊं, तुम मुझे भूल जाना" लिखा
  • पुलिस ने सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट से जांच शुरू की

जैलसमेर: चोरी के मामले तो आपने कई देखें होंगे लेकिन राजस्थान के जैलसमेर में हुई एक चोरी की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया में है। (Jaisalmer Latest Crime News) यह चर्चा चोर के चोरी को लेकर नहीं बल्कि चोरी के वारदात के बाद मालिक के लिए छोड़े गये पैगाम को लेकर है। इस शातिर चोर ने लाखों का सामान उड़ाने के बाद लिपस्टिक पर कुछ ऐसी बातें लिखी है जिन्हे पढ़कर पुलिस का भी माथा ठनक गया है।

क्या है चोरी का यह पूरा मामला?

दरअसल बीते शनिवार को जैसलमेर के IGNP कॉलोनी के रहने वाले जहां सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास पर कुछ चोरों ने धावा बोल दिया था। शातिर चोरों ने सहायक अभियंता के सरकारी मकान से लैपटॉप, टीवी, परफ्यूम, कपड़े समेत कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

दीवारों पर लिखी गई कई बातें

चोर ने घर में पड़ी लिपस्टिक से दीवार पर बड़े अक्षरों में लिखा, “घर में दारू रख रहे हो तो साथ में आलू चिप्स भी रखा करो।” इतना ही नहीं, उसने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए लिखा, “थाने में शिकायत करोगे तो वक्त बर्बाद होगा… रिपोर्ट मत करना, तुम मुझे भूल जाना और मैं तुम्हें भूल जाऊंगा।” (Jaisalmer Latest Crime News) दीवार पर लिखे संदेश में चोर ने खुद को “बिहारी बाबू” बताया और यह भी लिखा कि वह मकान मालिक का अन्न खा चुका है, उसे आनंद आया, लेकिन मजबूरी में पहली बार चोरी करनी पड़ी. अंत में धन्यवाद लिखकर चोर मौके से फरार हो गया।

हालांकि सोहन ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने उँगलियों के निशान भी सुरक्षित रख लिए है जबकि चोरों की पहचान के लिए इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बढ़ा पैदा करने वालों के खिलाफ शिकायत

नभडूंगरराय मंदिर सेवा समिति व ग्राम पंचायत डेढ़ा के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर मंदिर के आसपास चल रहे पौधरोपण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले घुरिया गांव के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि निभिया गांव में नभडूंगर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक देवी मंदिर, मुहार महादेव मंदिर तथा भूरा बाबा की गुफा व समाधि स्थल आए हुए हैं। (Jaisalmer Latest Crime News) इनके चारों तरफ की परिधि में बंजड़ एवं वनस्पति विहिन भूमि पर संतुलन बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों, मंदिर विकास समिति, ग्राम पंचायत डेढ़ा व सिपला की ग्रामसभा में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर पौधरोपण का प्रस्ताव तैयार किया गया। कार्यस्थल पर घुरिया गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने रोड़ा अटका दिया है। मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों को भी भगा दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. जैसलमेर में चोरी का क्या मामला था?

चोर ने सरकारी आवास से सामान चुराया और दीवार पर संदेश छोड़ दिया।

Q2. चोर ने दीवार पर क्या लिखा था?

चोर ने लिखा, "तुम मुझे भूल जाना, मैं तुम्हें भूल जाऊं।"

Q3. पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से जांच की।

Q4. चोर ने खुद को क्या नाम दिया था?

चोर ने दीवार पर खुद को "बिहारी बाबू" लिखा था।

Q5. चोर ने रिपोर्ट करने के बारे में क्या लिखा था?

चोर ने लिखा था, "पुलिस में रिपोर्ट मत करना, वक्त बर्बाद होगा।"