उप्र में भाजपा की नेता ने कृषि कानूनों पर विरोध दर्ज कराते हुए दिया इस्तीफा
उप्र में भाजपा की नेता ने कृषि कानूनों पर विरोध दर्ज कराते हुए दिया इस्तीफा
मुजफ्फरनगर (उप्र), सात अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता प्रियंवदा तोमर ने केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए पार्टी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया।
पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली, गृह मंत्री ताम्रध्वज भी पहुंचे टीका लगवाने
तोमर ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब राज्य में जल्द ही पंचायत के चुनाव होने वाले हैं।
पढ़ें- शवों के बीच हो रहा कोरोना मरीजों का उपचार, रायप…
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य में भाजपा नीत सरकार कृषि कानूनों के संबंध में किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जो चार महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।
पढ़ें- Raipur Lockdown: आज फिर बाजारों में कोरोना नियम…
तोमर ने कहा कि भाजपा की ‘‘किसान विरोधी’’ नीति की वजह से ही उन्होंने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में भाजपा ने महिलाओं को भी नजरअंदाज किया है और उनकी आकांक्षाएं पूरी करने में भी नाकाम रही है।’’

Facebook


