नई दिल्ली। चुनावी समर में नेताओं के बीच जुबानी जंग इतने तल्ख हो चुके हैं कि वो अब एक-दूसरे पर निजी हमला करना शुरू कर दिया है। कर्नाटक के पूर्व बीजेपी विधायक राजे कागे ने सीएम कुमारस्वामी को भैंस कहा है। उनके मुताबिक कुमारस्वामी चाहे सौ बार भी नहा ले तो फिर भी वे भैंस की तरह दिखेंगे।
पढ़ें- गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया टिक-टॉक एप, केंद्र के निर्देश पर लिया ए…
दरअसल भाजपा नेता का यह बयान पीएम मोदी पर कुमारस्वामी के कटाक्ष के बाद आया है। कुमारस्वामी ने हाल में बयान दिया था कि मोदी अपना चेहरा चमकाने के लिए मेकअप करवाते हैं, मोदी दिन में दस बार पाउडर लगाते हैं। 10 बार कपड़ा बदलते हैं। हम सिर्फ एक बार नहाते हैं और अगले दिन चेहरा धोते हैं।
पढ़ें- रिपोर्ट में खुलासा- नोटबंदी के दौरान दो सालों में गई 50 लाख लोगों क…
भाजपा नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी का रंग गोरा है और कुमारस्वामी काले हैं अगर वो सौ बार भी नहा लेंगे फिर भी वे भैंस की तरह दिखेंगे। भाजपा नेता के इस बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो सकता है।