जेल में बंद लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, फोन कर प्रलोभन देने का आरोप लगा, BJP विधायक ने कराई FIR

Ads

जेल में बंद लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, फोन कर प्रलोभन देने का आरोप लगा, BJP विधायक ने कराई FIR

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 01:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

पटना, 26 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां एक भाजपा विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिन्हें कथित तौर पर लालू ने विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार को हराने में मदद करने के बदले मंत्री पद देने की पेशकश की थी।

Read More: गुंडे-बदमाशों के अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, सीएम शिवराज ने किया आगाह

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार रात अपने ट्विटर अकाउंट से उस कथित फोन कॉल का विवरण साझा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक ललन कुमार पासवान द्वारा दायर प्राथमिकी की प्रति के साथ यह जानकारी साझा की।

मोदी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीरपैंती से विधायक ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत सतर्कता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: शादी समारोह के लिए नहीं है पर​मिशन लेने की जरूरत, खैर नहीं कोरोना के नाम पर प्रताड़ित करने वालों की: सीएम योगी आदित्यनाथ

लालू फिलहाल चारा घोटाला के मामलों में रांची में अपनी सजा काट रहे हैं।

लालू द्वारा यह कथित फोन मंगलवार को किया गया था और मोदी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किये गए इसके ऑडियो क्लिप में वह पासवान से “कोरोना प्रभावित होने का उल्लेख कर अनुपस्थित रहने” की बात करते सुने जा सकते हैं।

Read More: धान बेचने के लिए कल से मिलेगा टोकन, 7 दिनों तक रहेगी वैधता, सीएम बोले- किसानों को न हो कोई समस्या

विधायक द्वारा पार्टी अनुशासन में बंधे होने की बात कहे जाने पर प्रसाद ने कहा था, “हम यह सरकार गिराने जा रहे हैं….आपको बाद में मंत्री बनाया जाएगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी यह खुलासा किया कि राजद सुप्रीमो ने उनके करीबी सहयोगियों को भी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बात करने के लिये कई फोन किये थे।

Read More; डीजीपी डीएम अवस्थी ने ली रायपुर जिले के अपराधों की समीक्षा बैठक, बोले- बेसिक, इम्पेक्टफुल और विजिबल पुलिसिंग की आवश्यकता