नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का एक नोटिस सौंपा।
ठाकुर ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘‘असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया तथा उनके खिलाफ गंभीर एवं बेबुनियाद आरोप लगाए।’’
तीन पृष्ठों के नोटिस में ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह मामले में विस्तृत जांच एवं उपयुक्त कार्रवाई के लिए इसे विशेषाधिकार समिति को भेजें। नोटिस में राहुल गांधी को सदन और शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।
ठाकुर ने सदन की 29 जुलाई की कार्यवाही का हवाला दिया है, जब लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 विधेयक पर चर्चा हुई थी।
भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई कथित बातचीत का सदन में उल्लेख करते समय नियम 352 का उल्लंघन किया।
भाषा सुरभि सुभाष
सुभाष