भाजपा के रार्ष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान के दौरे पर

Ads

भाजपा के रार्ष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान के दौरे पर

  •  
  • Publish Date - May 8, 2022 / 07:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

जयपुर, आठ मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान के दौरे पर आयेंगे । पार्टी ने इसकी जानकारी दी ।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार 10 मई को नड्डा श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे ।

इसमें कहा गया है कि इसके साथ ही 11 मई को वह हनुमानगढ़ जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और साथ ही हनुमानगढ़ से अन्य नौ जिला कार्यालयों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

इसमें कहा गया है कि नड्डा के दौरे की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां नौ मई को सूरतगढ़, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन