नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीवारों की पांचवीं सूची जारी की।
इस सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
सूची के अनुसार, दमदम उत्तर सीट से सौरभ सिकदर, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पुरबा सीट से रुद्रप्रसाद बनर्जी को चुनावी रण में उतारा गया है।
इसके साथ ही, भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 292 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान संपन्न होगा। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।
सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पहले ही सभी 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
भाषा
राखी माधव
माधव