कोलकाता, चार अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में अगली सरकार बनाएगी।
अधिकारी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं।
उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच कहा, ‘‘भाजपा (पश्चिम बंगाल में) सरकार बनाएगी।’’
अधिकारी ने दोहराया कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं ने तृणमूल कांग्रेस का साथ नहीं दिया है। उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर में भी ऐसा ही रुझान देखने को मिल रहा है।
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मैं नौवें या दसवें चरण के बाद आगे बढ़ूंगा और इस सीट पर जीत हासिल करुंगा।’’
उन्होंने दावा किया कि हिंदू वोट भाजपा के पक्ष में एकजुट हुए हैं।
भाषा सुरभि वैभव
वैभव