Reported By: Swadesh Bhardawaj
,Sheopur Kotwar Attack Video/Photo Credit: IBC24
Sheopur Kotwar Attack Video: श्योपुर जिले के चिलवानी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में जनगणना कार्य के दौरान एक कोटवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शासकीय जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच यह हमला (Sheopur Kotwar Attack Video) किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोटवार (Sheopur Kotwar Attack Video) मातादीन शाक्य गांव में जनगणना के कार्य से पहुंचे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर फिल्मी स्टाइल में अचानक हमला बोल दिया। हमलावर यादव समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। जिन्होंने लाठी डंडों के साथ-साथ कुल्हाड़ी से भी वार किए। पहले तो चार लोगों ने कोटवार को पकड़ा फिर 2 आरोपी लाठी ओर कुल्हाड़ी से मारते रहे। जब कोटवार छूटकर भगा तो एक चबूतरे पर कुल्हाड़ी और डंडों से जब तक वह अधमरा नही हुआ तब तक मारपीट करते रहे।
वही अब घटना का वीडियो (Sheopur Kotwar Attack Video) भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कोटवार पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में कोटवार मातादीन शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चिलवानी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।