असम के उदालगुरी में कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में धमाका, 11 घायल

Ads

असम के उदालगुरी में कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में धमाका, 11 घायल

  •  
  • Publish Date - December 2, 2018 / 03:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

गुवाहाटी। असम में उदलगुड़ी के हरिसिंगा रेलवे स्टेशन पर कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में धमाका हो गया जिसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत  गंभीर है जिन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यह धमाका शनिवार शाम 6 बजकर 45 मिनट पर हुआ। धमाके में एक महिला एक लड़का एक बच्चा घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहंचे।

पढ़ें-बैंक कर्मचारी संगठनों ने दी 26 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

धमाका होने के बाद ट्रेन से कोच से उतरकर के मुसाफिर भागने लगे। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आखिर ये सिलेंडर फटा है या कुछ और है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि धमाका कैसे हुआ। खबरों की मानें तो यह या तो ग्रेनेड से हुआ धमाका हो सकता है या फिर आईईडी ब्लास्ट। बहरहाल अभी ये साफ नहीं हो पाया है जांच जारी है।