कासरगोड में बीएलओ की नदी में डूबने से मौत; परिवार का आरोप-‘काम के दबाव में की आत्महत्या’

कासरगोड में बीएलओ की नदी में डूबने से मौत; परिवार का आरोप-‘काम के दबाव में की आत्महत्या’

कासरगोड में बीएलओ की नदी में डूबने से मौत; परिवार का आरोप-‘काम के दबाव में की आत्महत्या’
Modified Date: March 21, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: March 21, 2026 5:20 pm IST

कासरगोड, 21 मार्च (भाषा) केरल के मोग्रल पुथुर में शनिवार को एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नदी में डूबने से मौत हो गई। हालांकि, उसके परिवार ने आरोप लगाया कि काम के दबाव के कारण उसने आत्महत्या की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोग्रल पुथुर के कोट्टाकुन्नू के निवासी मोहम्मद सवाद (31) के रूप में हुई है, जो इलाके में सरकारी स्कूल में शिक्षक एवं बीएलओ के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार, सवाद का शव सुबह करीब साढ़े नौ बजे कडावथ के पास एक नदी में मिला।

पुलिस ने बताया कि सवाद सुबह करीब सात बजे काम पर जाने के लिए मोटरसाइकिल से घर से निकले थे।

पुलिस ने बताया कि वाहन नदी पर बने एक पुल के पास खड़ा मिला।

हालांकि, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने शव लेने से इनकार कर दिया और घटना की विस्तृत जांच की मांग की।

एक रिश्तेदार ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव संबंधी कार्यों के कारण सवाद पर काफी दबाव था।

उन्होंने यह भी मांग की कि जिलाधिकारी अस्पताल पहुंचें और उचित जांच का आश्वासन दें।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिलाअधिकारी जल्द ही परिवार से मिलेंगे।

कासरगोड पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा तान्या खारी

खारी


लेखक के बारे में