खेत में डिग्गी (एक प्रकार का पानी का हौज) में मिले घर से लापता युवक-युवती के शव

Ads

खेत में डिग्गी (एक प्रकार का पानी का हौज) में मिले घर से लापता युवक-युवती के शव

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 07:38 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 07:38 PM IST

जयपुर, 31 मार्च (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सदर थानाक्षेत्र के 20 एलएलडब्ल्यू गांव में मंगलवार को एक खेत की डिग्गी (एक प्रकार का पानी का हौज) में युवक-युवती के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार ढाणी शेर सिंह के निवासी सोनू (22) तथा युवती विमला (25) सोमवार से घर से लापता थे तथा परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक परिजनों को मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि 20 एलएलडब्ल्यू गांव के एक खेत में बनी डिग्गी में युवक-युवती के शव हैं।

पुलिस ने बताया कि शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव दोनों के परिजनों को सौंप दिए गए।

सहायक उपनिरीक्षक लालचंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंनें कहा कि प्रथमदृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार