जयपुर, दो मार्च (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले, पुलिस के अनुसार दोनों महिलायें रिश्ते में ननद-भाभी थीं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार घटना खाजूवाला थाने के चक 33 केवाईडी का है। गांव के पास वन विभाग की नर्सरी में रविवार रात दो युवतियों के शव एक ही पेड़ से लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
वृत्ताधिकारी अमरजीत चावला ने बताया कि मृतकों की पहचान विवाहिता रत्नी देवी (19) और माया नायक (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों रिश्ते में ननद-भाभी थीं, कथित तौर पर दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जान दे दी।
उन्होंने बताया कि विवाहिता के परिवार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।
भाषा पृथ्वी
रंजन
रंजन