लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), two girl suicide case : लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में बुधवार शाम एक खेत में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। लड़कियों की मां ने पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों पर उसकी बेटियों को अगवा कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें : मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा को घेरा, कहा – प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष नहीं है किसान
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार की शाम निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकते दो किशोरियों के शव मिले।
two girl suicide case : उन्होंने बताया कि इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें : CM का बड़ा ऐलान! अगर चाहिए बिजली सब्सिडी तो करें इस नंबर पर मिस्ड कॉल,जानें कैसे मिलेगी सब्सिडी
सूत्रों ने बताया कि मृत लड़कियों की मां का आरोप है कि पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों ने उसकी बेटियों को उनकी झोपड़ी के पास से अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, लड़कियों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।