दिल्ली के पार्क में 45 वर्षीय रिक्शा चालक का शव फंदे से लटका मिला; आत्महत्या का संदेह

Ads

दिल्ली के पार्क में 45 वर्षीय रिक्शा चालक का शव फंदे से लटका मिला; आत्महत्या का संदेह

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 10:15 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में इंद्रलोक रोड पर स्थित एक पार्क में रेलिंग से 45 वर्षीय रिक्शा चालक का शव फंदे से लटका मिला।

उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई हो सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलाम गले में रस्सी बंधी थी, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ऐसा लगता है कि सलाम ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में के तहत जांच जारी है।

सलाम के रिश्तेदार मोहम्मद चांद ने बताया कि वह बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपने परिवार को यह कहकर घर से निकला था कि वह काम पर जा रहा है।

चांद ने कहा, ‘आमतौर पर, वह दोपहर या शाम को भोजन के लिए घर लौट आता था, लेकिन कल वह वापस नहीं आया। हमने रात भर उसकी तलाश की।’

चांद के मुताबिक, सलाम रिक्शा चलाता था और उसे कुछ वित्तीय नुकसान हुआ था जिसे चुकाने के लिए के लिए काम कर रहा था।

परिवार को बृहस्पतिवार सुबह पता चला कि इलाके में एक रिक्शा चालक का शव मिला है और बाद में उन्होंने उसकी पहचान सलाम के रूप में की।

चांद ने कहा, ‘हमने पुलिस से इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने का अनुरोध किया है ताकि यह पता चल सके कि वास्तव में क्या हुआ था।’

सलाम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका सटीक कारण पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव