नहर में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, बेटे से झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका

Ads

नहर में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, बेटे से झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 04:25 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 04:25 PM IST

नोएडा, 12 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में एक नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, वह व्यक्ति दो दिन से लापता था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान राजेंद्र (50) के तौर पर हुयी है और पुलिस को आशंका है कि बेटे से झगड़े के उसने नहर में कूदकर आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।

भाषा सं रंजन

रंजन