गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी मांजलपुर विस उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार घोषित

Ads

गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी मांजलपुर विस उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार घोषित

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 09:12 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 09:12 PM IST

अहमदाबाद, 12 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को गुजरात के वरिष्ठ नेता भीखाभाई रबारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट पर सतीश गोविंदभाई पटेल को मैदान में उतारा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात विधानसभा के मांजलपुर निर्वाचन क्षेत्र से आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भीखाभाई रबारी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।’’

वरिष्ठ नेता रबारी अभी कांग्रेस की गुजरात इकाई के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 1990 के दशक में माधवसिंह सोलंकी सरकार में मंत्री के तौर पर भी काम किया था।

दो जून को लंबी बीमारी के बाद वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी।

मतगणना तीन अगस्त को होगी।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश