राजस्थान के होटल में दिल्ली के कारोबारी का शव लटका मिला

Ads

राजस्थान के होटल में दिल्ली के कारोबारी का शव लटका मिला

  •  
  • Publish Date - March 27, 2022 / 03:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

कोटा (राजस्थान), 27 मार्च (भाषा) राजस्थान में बूंदी स्थित होटल के कमरे में रविवार की सुबह दिल्ली के कारोबारी का शव पंखे से लटकता मिला।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में हुई है। कमरे से कोई ‘‘सुसाइड नोट’’ नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा कि परिजनों के दिल्ली से आने पर पोस्टमार्टम किया जायेगा। बूंदी सिटी थाने के सर्किल निरीक्षक सहदेव मीणा ने कहा कि शर्मा पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। शुरुआती जांच से पता चला कि वह अक्सर व्यापार के सिलसिले में बूंदी आते थे।

होटल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह यहां पहले भी दो बार ठहर चुके हैं। सुबह जब होटलकर्मी नाश्ता लेकर पहुंचे तो शर्मा का कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल प्रबंधक ने दूसरी चाबी से ताला खोला, तो शर्मा का शव पंखे से लटकता मिला।

भाषा संतोष प्रशांत

प्रशांत