जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति का शव मिला

Ads

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति का शव मिला

  •  
  • Publish Date - May 14, 2023 / 10:52 AM IST,
    Updated On - May 14, 2023 / 10:52 AM IST

राजौरी/जम्मू, 14 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की एक नदी से उत्तर प्रदेश के 41 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ के रहने वाले आइसक्रीम विक्रेता प्रेमपाल के परिवार ने उसके गुमशुदा होने की शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि प्रेमपाल सुंदरबनी इलाके में थिचका पुल के पास एक झुग्गी में रहता था।

पुलिस ने बताया कि प्रेमपाल के शव को शनिवार को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए उप-जिला अस्पताल सुंदरबनी ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला