गुजरात में बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में बम की धमकी मिली; तलाश जारी

Ads

गुजरात में बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में बम की धमकी मिली; तलाश जारी

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 10:36 AM IST

गांधीनगर, 18 मार्च (भाषा) गुजरात में बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ ही देर पहले बुधवार को विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पीयूष वांडा ने बताया कि ईमेल में विधानसभा परिसर में बम रखे जाने का दावा किया गया, जिसके बाद सभी कर्मचारियों और विधायकों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया।

उन्होंने बताया कि बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन सुबह 8:45 बजे अधिकारियों को इस धमकी के बारे में पता चला।

डीएसपी ने कहा, ‘‘ईमेल के माध्यम से बम की धमकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक पदार्थों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया।’’

उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

भाषा यासिर गोला

गोला

शीर्ष 5 समाचार