फैसले पर तृणमूल विचार करे :आमडांगा के तीन बार के विधायक रहमान

Ads

फैसले पर तृणमूल विचार करे :आमडांगा के तीन बार के विधायक रहमान

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 05:17 PM IST

कोलकाता, 18 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के आमडांगा से तीन बार के तृणमूल कांग्रेस विधायक रफीकुर रहमान ने बुधवार को पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि वे इस सीट पर नए उम्मीदवार को उतारने के फैसले पर पुनर्विचार करें।

प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से रहमान की जगह पीरजादा कासिम सिद्दीकी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

विरोध के तहत रहमान के समर्थकों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में आमडांगा-काकिनारा रोड को जाम कर दिया, टायर जलाए और उनके तथा पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

रहमान ने कहा, “मैं पार्टी (नेतृत्व) से अपील करता हूं कि वह अपने फैसले में बदलाव करे।’’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उसके साथ खड़े हैं।

रहमान ने इस बदलाव के बाद इस क्षेत्र में पार्टी की संभावनाओं पर भी संदेह जताया।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि इस बार हम कितने सफल होंगे।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता सिद्दीकी के समर्थन में नहीं हैं।

पार्टी ने 74 विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया है और उनकी जगह नए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल के 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये दो चरणों में — 23 और 29 अप्रैल को — मतदान कराया जायेगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।

भाषा रंजन नरेश

नरेश