हाजीपुर और किशनगंज सिविल अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, अफवाह

हाजीपुर और किशनगंज सिविल अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, अफवाह

हाजीपुर और किशनगंज सिविल अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, अफवाह
Modified Date: April 13, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: April 13, 2026 10:21 pm IST

हाजीपुर/किशनगंज, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार के हाजीपुर और किशनगंज में दिवानी अदालतों को सोमवार बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में अफवाह (फर्जी) साबित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों दिवानी अदालतों के अधिकारियों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए।

हाजीपुर सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हाजीपुर दिवानी अदालत के अधिकारियों को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बम की धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद पुलिस ने परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया।”

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और श्वान दस्ते को भी अदालत परिसर में भेजा गया, लेकिन दिन के अंत तक कोई वास्तविक खतरा नजर नहीं आया।

कुमार ने कहा कि ईमेल के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

किशनगंज के एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह ने कहा, “हमें अदालत के अधिकारियों से बम धमकी मिलने की सूचना मिली। हमने मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत परिसर की जांच की। बीडीडीएस और श्वान दस्ते को भी जांच के लिए लगाया गया।”

उन्होंने बताया कि यह धमकी अंततः फर्जी निकली, लेकिन पुलिस मंगलवार को इससे जुड़े अन्य कानूनी कदम उठाएगी।

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में