राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Ads

राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

  •  
  • Publish Date - August 11, 2025 / 02:25 PM IST,
    Updated On - August 11, 2025 / 02:25 PM IST

जयपुर, 11 अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद इस परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उसने बताया कि दोपहर के समय जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल आई जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

पुलिस ने बताया कि सचिवालय स्थित सीएमओ भवन की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

भाषा कुंज खारी

खारी