ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत होने की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत होने की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत होने की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी
Modified Date: September 11, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: September 11, 2026 12:49 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक कल्याण की साझा भावना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।

भारत 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन में 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के नेता तथा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ अगले कुछ दिनों में दुनिया भर के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि वैश्विक कल्याण की साझा भावना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।’’

शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत कई प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में