नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके में कार में शराब पीने का विरोध करने पर भारतीय सेना के एक सेवारत ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह मामला शनिवार का है। सैन्य अधिकारी ने खड़ी कार के अंदर दो लोगों द्वारा शराब पीने पर आपत्ति जताई जिसके बाद बहस शुरू हुई।
सूत्रों के अनुसार, आपत्ति जताने के बाद कुछ लोग मौके पर कथित तौर पर जमा हो गए और उन्होंने ब्रिगेडियर तथा उनके बेटे पर हमला कर दिया।
इस बीच, कथित घटना पर भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय सेना ने मामले का गंभीर संज्ञान लिया है। सेना पुलिस के एक दल को अधिकारी की सहायता के लिए भेजा गया है। दिल्ली पुलिस से त्वरित जांच और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के लिए संपर्क किया गया है।”
भाषा नोमान प्रशांत
प्रशांत