पंजाब में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

पंजाब में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

पंजाब में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 1, 2020 1:03 pm IST

फिरोजपुर (पंजाब) एक नवंबर (भाषा) पंजाब में फिरोजपुर सेक्टर में एक सीमा चौकी के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 129वीं बटालियन के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के कसूर जिले के आर्शुल गांव के निवासी अदनान के रूप में हुई।

अधिकारी के मुताबिक उसके पास से दो सिम वाला एक मोबाइल, एक रसीद और पाकिस्तानी मुद्रा में 380 रुपये बरामद किये गये हैं।

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में