जम्मू कश्मीर के सांबा में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

जम्मू कश्मीर के सांबा में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

जम्मू कश्मीर के सांबा में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या
Modified Date: March 16, 2026 / 11:07 am IST
Published Date: March 16, 2026 11:07 am IST

जम्मू, 16 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने एक शिविर के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश निवासी हेड कांस्टेबल हरि बाबू पेंठी क्षेत्र के एक शिविर में अपनी चौकी के अंदर फंदे पर लटके पाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बीएसएफ जवान ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में