BSNL Officer Viral VIP Protocol: “मुझे बिल्कुल स्वीकार्य नहीं”.. आखिर किस बात पर इतने नाराज हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया?.. जानकर रह जाएंगे हैरान

Ads

BSNL Officer Viral VIP Protocol: बीएसएनएल के ‘रॉयल प्रोटोकॉल’ विवाद पर मंत्री सिंधिया नाराज, कारण बताओ नोटिस जारी, पीजीएम का ट्रांसफर।

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 02:22 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 04:11 PM IST

BSNL Officer Viral VIP Protocol || IMAGE- Vecteezy File

HIGHLIGHTS
  • बीएसएनएल ‘रॉयल प्रोटोकॉल’ पर बवाल
  • मंत्री सिंधिया ने जताई कड़ी नाराजगी
  • प्रयागराज PGM का ट्रांसफर

नई दिल्ली: अमूमन शांत और अपनी खुशमिजाजी के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने ही विभाग की करतूतों को लेकर खासे नाराज दिखाई दिए हैं। न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा है, “मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह अनुचित है और स्थापित नियमों व परंपराओं का उल्लंघन है। यह मुझे बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। (BSNL Officer Viral VIP Protocol) यह चौंकाने वाला है। निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है और उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। हम उचित कार्रवाई करेंगे।”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा विवाद बीएसएनएल अधिकारी के दौरे से पूर्व विभाग द्वारा जारी किए गए “रॉयल प्रोटोकॉल” से जुड़ा है। प्रोटोकॉल से जुड़ा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस आदेश पत्र में बीएसएनएल अधिकारी विवेक बंजल के दो दिवसीय प्रयागराज प्रवास के दौरान भोजन, परिवहन, आवास, हवाई अड्डे पर स्वागत और व्यक्तिगत सुविधाओं का उल्लेख किया गया था।

इसके अलावा प्रोटोकॉल में तौलिए, शौचालय के सामान, साज-सज्जा की वस्तुएं और यहां तक कि अंडरगारमेंट्स, “स्नान किट” की व्यवस्था करने का जिक्र किया गया था। निर्देश में कहा गया था कि कंघी और बालों के तेल की बोतलें जैसी वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही परिवहन के लिए इनोवा वाहन, भोजन, सूखे मेवे और चॉकलेट की व्यवस्था का भी उल्लेख था। इस पूरी व्यवस्था की देखरेख के लिए कई समितियां गठित की गई थीं।

अफसर का प्रयागराज से 1083 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश ट्रांसफर

हालांकि, इस प्रोटोकॉल के वायरल होने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। अब इस मामले में सरकार ने संज्ञान लिया है। वायरल प्रोटोकॉल प्रयागराज के प्रिंसिपल जनरल ऑफिस से जारी हुआ था, लिहाजा प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (PGM) बृजेंद्र कुमार सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। (BSNL Officer Viral VIP Protocol) उन्हें प्रयागराज से 1083 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश भेजा गया है। वहीं 21 तारीख को इस मामले पर बीएसएनएल ने ट्वीट करते हुए कहा था, “BSNL के आधिकारिक दौरों के संचालन के संबंध में स्थायी निर्देश लागू हैं। इनका पालन न करने का एक मामला संज्ञान में लिया गया है। यह मामला BSNL के पेशेवर मानकों और मूल्यों के अनुरूप नहीं है।”

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. बीएसएनएल ‘रॉयल प्रोटोकॉल’ विवाद क्या है?

उत्तर: अधिकारी के दौरे पर विशेष निजी सुविधाओं का आदेश जारी हुआ।

Q2. मंत्री सिंधिया ने मामले में क्या कार्रवाई की?

उत्तर: संबंधित निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Q3. प्रयागराज के PGM पर क्या कार्रवाई हुई?

उत्तर: उन्हें प्रयागराज से आंध्र प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया।