पंजाब के फगवाड़ा में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने आत्महत्या की

Ads

पंजाब के फगवाड़ा में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 3, 2024 / 03:53 PM IST,
    Updated On - May 3, 2024 / 03:53 PM IST

फगवाड़ा, तीन मई (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा में 18 वर्षीय एक छात्र ने छात्रावास की 10वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि मरने वाले छात्र की पहचान बी.टेक कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र मयंक के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि मयंक हरियाणा के जिला रेवाडी के निमोठ गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि वह छात्रावास में रहता था और बृहस्पतिवार की रात उसने इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि उसके इस कदम के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश