अगर ममता उपचुनाव लड़ती हैं, तो उम्मीदवार वापस ले लेंगे : ऋतब्रत बनर्जी

Ads

अगर ममता उपचुनाव लड़ती हैं, तो उम्मीदवार वापस ले लेंगे : ऋतब्रत बनर्जी

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 04:07 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 04:07 PM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी गुट ने शनिवार को कहा कि अगर ममता बनर्जी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला करती हैं, तो वह अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे, क्योंकि वह चाहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा में वापस आएं।

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि गुट ने उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार लगभग तय कर लिया है, लेकिन अगर ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं – भले ही निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर – तो वे अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लेंगे।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि डॉ. ममता बनर्जी विधानसभा आएं। बेहतर होगा अगर वह नंदीग्राम से आएं।” उन्होंने उस विधानसभा क्षेत्र का जिक्र किया, जहां से वह 2021 का विधानसभा चुनाव हार गई थीं।

ये बातें ममता बनर्जी की अगुवाई वाली ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और ऋतब्रत गुट के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आईं।

निर्वाचन आयोग दोनों पक्षों के दावों पर सुनवाई कर रहा है, क्योंकि राज्य में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं।

ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया कि ममता बनर्जी ने प्रत्यक्ष विधानसभा चुनाव नहीं जीता और वह पहले भी उपचुनावों के जरिए ही विधानसभा में पहुंची थीं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके गुट को भरोसा है कि वह आगामी उपचुनाव जीतेगा।

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप