कर्नाटक में बस पलटी, तीन की मौत

Ads

कर्नाटक में बस पलटी, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - February 19, 2021 / 11:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

तुमकुरू, 19 फरवरी (भाषा) कर्नाटक में तुमकुरू जिले के सीरा के निकट एक बस पलट जाने से उसमें सवार कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 अन्य घायल हो गये । पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार की शाम मेकेराहल्ली के निकट मोड़ पर हुआ जब लगभग 50 लोगों को ले जा रही यह बस पलट गयी । बस में सवार लोग एक विवाह समारोह से रिसेप्शन में शामिल होने जा रहे थे ।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सीरा एवं तुमकुरू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है ।

भाषा रंजन रंजन मनीषा

मनीषा