जयपुर में कारोबारी ने आत्महत्या की

Ads

जयपुर में कारोबारी ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 13, 2023 / 08:24 PM IST,
    Updated On - April 13, 2023 / 08:24 PM IST

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) जयपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कारोबारी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी कथित तौर पर कर्जदारों से परेशान था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कोतवाली के सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कारोबारी राजेश गोयल (59) ने जहर खाकर और हाथों की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि उसके घर से बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने कर्जदारों द्वारा परेशान करने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर 7-8 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी

रंजन

रंजन