गेस्ट हाउस में दबिश देकर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, चार युवतियां और 7 युवक मिले आपत्तिजनक हालत में

Ads

गेस्ट हाउस में दबिश देकर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, चार युवतियां और 7 युवक मिले आपत्तिजनक हालत में

  •  
  • Publish Date - February 27, 2021 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नोएडा: थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 12 स्थित एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया । पुलिस ने इस मामले में गेस्ट हाउस के संचालक सहित सात युवकों तथा चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

Read More: बजट से पहले भाजपा ने बुलाई विधायक दल की बैठक, 1 मार्च को नेता प्रतिपक्ष कौशिक के आवास में होगी मीटिंग

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस. ने बताया कि थाना सेक्टर- 24 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर- 12 के आई- ब्लॉक में स्थित एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व मे मानव तस्करी रोधी इकाई तथा थाना सेक्टर 24 पुलिस ने संयुक्त रूप से गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि मौके पर कई युवक युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

Read More: किसानों को सीएम शिवराज ने दी सौगात, 20 लाख अन्नदाताओं के खाते में ट्रांसफर किए 400 करोड़ रुपए

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक विशाल सहित सात युवकों तथा चार लड़कियों को मौके से पकड़ा है। डीसीपी ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों में से एक लड़की बिहार से अगवा करके यहां पर लाई गई थी, जिसे देह व्यापार के दलदल में धकेला गया था।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 4 कोरोना मरीजों की मौत, 240 नए संक्रमितों की पुष्टि

उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस को अश्लील साहित्य, आपत्तिजनक वस्तु, बीयर व शराब की बोतलें मिली हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात संज्ञान में आई है कि यहां पर काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

Read More: MIC की बैठक में गर्मी में 450 रुपए प्रति टैंकर की दर से पानी देने के प्रस्ताव पर लगी मुहर, इन अहम प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा