मंगलुरु में मंत्रिमंडल बैठक का उद्देश्य तटीय विकास को प्रोत्साहन देना : शिवकुमार

Ads

मंगलुरु में मंत्रिमंडल बैठक का उद्देश्य तटीय विकास को प्रोत्साहन देना : शिवकुमार

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 08:19 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 08:19 PM IST

मंगलुरु, 17 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंगलुरु में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक इस तटीय क्षेत्र में विकास को नयी गति देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

मंगलुरु हवाईअड्डा पर संवाददाताओं से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि मंगलुरु और मलनाड क्षेत्र के विधायकों और सांसदों ने उन्हें स्थानीय मुद्दों और विकास की मांगों से अवगत कराया है।

उन्होंने कहा, “विधायकों और सांसदों ने बैठक में कई मांगें रखी हैं। उनकी मांगें मेरे जहन में हैं और मैं जितना संभव होगा, उन्हें पूरा करने का प्रयास करूंगा।”

शिवकुमार ने कहा कि मंगलुरु और मलनाड क्षेत्र में काफी शिक्षित आबादी है और उन्हें विकास के लिए अधिक सहयोग की जरूरत है।

कस्तूरीरंगन रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रिपोर्ट और सूखा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का दो-दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधायकों को कस्तूरीरंगन रिपोर्ट पर अपने विचार रखने का अवसर दिया जाएगा, जबकि वन मंत्री भी एक रिपोर्ट पेश करेंगे।

भाषा

सं राजेंद्र गोला पारुल

पारुल