विक्रवांडी उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त, 10 जुलाई को होगा मतदान

Ads

विक्रवांडी उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त, 10 जुलाई को होगा मतदान

  •  
  • Publish Date - July 8, 2024 / 10:32 PM IST,
    Updated On - July 8, 2024 / 10:32 PM IST

चेन्नई, आठ जुलाई (भाषा) तमिलनाडु में विक्रवांडी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम को समाप्त हो गया। द्रमुक नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने लोगों से भाजपा की सहयोगी पीएमके को हराने की अपील की है, क्योंकि उसने राष्ट्रीय पत्रता-सह- प्रवेश परीक्षा (नीट) को निरस्त करने का विरोध किया है।

इस सीट पर दस जुलाई को उपचुनाव होना है और मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। प्रचार के दौरान पीएमके नेता डॉ. अंबुमणि रामदास ने मतदाताओं से उनकी पार्टी के उम्मीदवार सी. अंबुमणि की जीत सुनिश्चित करने की जोरदार अपील की, क्योंकि इसका मतलब वन्नियार समुदाय के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण का कार्यान्वयन होगा।

वहीं, तमिल-राष्ट्रवादी एनटीके पार्टी की उम्मीदवार डॉ. अनुराधा ने लोगों से आग्रह किया कि वे उन्हें दो वर्षों में विक्रवांडी को शराब मुक्त निर्वाचन क्षेत्र में बदलने का मौका दें।

पीएमके और एनटीके दोनों ही सत्तारूढ़ द्रमुक की संभावनाओं को पानी फेरने की कोशिश में हैं।

हालांकि, इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है, लेकिन उपचुनाव में कुल 29 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह सीट द्रमुक विधायक एन पुगाझेंधी के निधन के बाद रिक्त हुई थी। उनका छह अप्रैल को बीमारी के कारण निधन हो गया था। पार्टी ने अन्नियुर शिवा को उम्मीदवार बनाया है।

मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने उपचुनाव का बहिष्कार किया है, लेकिन पार्टी का भाजपा नेतृत्व के साथ कटु वाक्युद्ध चल रहा है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप