बैंकॉक से बेंगलुरु पहुंचे यात्री से हवाई अड्डे पर 1.28 करोड़ रुपये का गांजा बरामद

Ads

बैंकॉक से बेंगलुरु पहुंचे यात्री से हवाई अड्डे पर 1.28 करोड़ रुपये का गांजा बरामद

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 04:35 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 04:35 PM IST

बेंगलुरु, 28 अप्रैल (भाषा) केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री को मंगलवार को पकड़ा गया और उसके पास से 1.28 करोड़ रुपये का ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है और उसे स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने बैंकॉक से आए एक यात्री को रोका और बैग में छिपाकर रखा गया 1.28 करोड़ रुपये का 3.66 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया।’

हाइड्रोपोनिक गांजा का मतलब है ऐसा गांजा जिसे मिट्टी की बजाय हाइड्रोपोनिक्स (पानी-आधारित खेती) तकनीक से उगाया जाता है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश