Siddharth Bhardwaj News: ‘कुत्ते की चेन निकालकर मैंने पिता को मारा था’, इस मशहूर एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, बताया कैसे होते थे घर में टॉर्चर

Ads

Siddharth Bhardwaj News: बिग बॉस 5 फेम वीजे और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका बचपन बेहद दर्दनाक और हिंसा से भरे माहौल में बीता

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 09:59 PM IST

SIDDHARTH/ IMAGE SOURCE: officiallPreet X HANDLE

HIGHLIGHTS
  • सिद्धार्थ का दर्दनाक खुलासा
  • पिता थे गैंगस्टर कभी
  • बचपन में देखा टॉर्चर

Siddharth Bhardwaj News: एंटरटेरमेंट डेस्क: बिग बॉस 5 फेम वीजे और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका बचपन बेहद दर्दनाक और हिंसा से भरे माहौल में बीता। सिद्धार्थ ने कहा कि उनके पिता कभी गैंगस्टर थे और दिल्ली के कमला नगर इलाके में उनका काफी रुतबा हुआ करता था। उनका काम लोगों को धमकाना, मारपीट करना और गैंग से जुड़े मामलों को संभालना था। हालांकि सिद्धार्थ के जन्म के बाद उनके पिता ने उस दुनिया को छोड़ दिया और परिवार के साथ दूसरी जगह रहने लगे, लेकिन पुरानी जिंदगी का असर उनके स्वभाव से कभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

Siddharth Bhardwaj: सिद्धार्थ ने क्या बताया ?

सिद्धार्थ ने बताया कि जब वह केवल 9 साल के थे, तब उनके पिता को किसी ने सातवीं मंजिल से धक्का दे दिया था। इस हादसे के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। उन्होंने पिता की देखभाल के साथ घर भी संभाला, लेकिन हादसे के बाद उनके पिता डिप्रेशन में चले गए। सिद्धार्थ के मुताबिक, इसी दौर में घर का माहौल और ज्यादा खराब हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता गुस्से में उनकी मां के साथ मारपीट करते थे। सिद्धार्थ ने कहा कि उनके पिता जूते से भी मां को मारते थे और वह व उनके भाई-बहन अगले दिन वह जूता छुपा देते थे, ताकि दोबारा ऐसा न हो। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने ऐसा दर्द देखा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

Siddharth Bhardwaj father: खुद का बचाव करने का फैसला किया-एक्टर

एक्टर ने आगे बताया कि जब वह 16 साल के हुए तो एक दिन उन्होंने भी अपने पिता का सामना किया। सिद्धार्थ ने कहा कि पिता उन्हें भी मारते थे, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने खुद का बचाव करने का फैसला किया। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की चेन निकालकर पिता को मारा, ताकि उन्हें एहसास हो सके कि अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा। हालांकि इन दर्दनाक घटनाओं के बावजूद सिद्धार्थ अपने पिता से नफरत नहीं करते। उनका कहना है कि उनके पिता बुरे इंसान नहीं थे, बल्कि गलत माहौल और गलत रास्ते में फंस गए थे। सिद्धार्थ के इस खुलासे ने फैंस को भावुक कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-