ईरान ने अभी-अभी अमेरिका को सूचित किया है कि वह ‘बर्बादी की स्थिति’ में है : ट्रंप

Ads

ईरान ने अभी-अभी अमेरिका को सूचित किया है कि वह ‘बर्बादी की स्थिति’ में है : ट्रंप

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 10:05 PM IST

वाशिंगटन, 28 अप्रैल (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि ईरान ने ‘‘अभी-अभी अमेरिका को सूचित किया है कि वह बर्बादी की कगार पर है।’’

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वे चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दें, क्योंकि वे अपने नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर इस्लामिक गणराज्य सरकार के भीतर कथित मतभेदों को सुलझाने में सक्षम होंगे।

व्हाइट हाउस ने इस बारे में पूछे गए सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया कि ईरानी पक्ष की ओर से संदेश किसने दिया, रिपब्लिकन प्रशासन में इसे किसने प्राप्त किया और क्या यह संचार सीधे अमेरिका के साथ किया गया था या किसी मध्यस्थ के जरिये।

इस बीच, ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा, जिसमें अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की शर्त पर युद्ध समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की बात कही गई है।

एपी शफीक माधव

माधव