महाराष्ट्र के राजभवन में मिली ब्रिटिशकालीन 22 टन की तोप

Ads

महाराष्ट्र के राजभवन में मिली ब्रिटिशकालीन 22 टन की तोप

  •  
  • Publish Date - November 4, 2018 / 08:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

महाराष्ट्र।  मुंबई में राजभवन के अंदर लगभग  22 टन वजन वाले दो ब्रिटिश युग के तोप मिले हैं। जिसे  महाराष्ट्र राज्यपाल चेननामानेनी विद्यासागर राव ने तोपों के संरक्षण और बहाली का आदेश दिया है ।ज्ञात हो कि शनिवार को क्रेन की मदद से दोनों तोपों को बाहर निकाला गया। यह तोप कई दशकों से माटी के नीचे दबी थी।

 

 

राज्यपाल ने राजभवन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस तोप की अधिक जानकारी के लिए नौसेना के विशषज्ञों से तकनीकी जानकारी हासिल करें। साथ ही तोपों के पुराने अभिलेख जांच करने के निर्देश दिए।यह दोनों तोप राजभवन के जल विहार (बैंक्वे हॉल) हॉल के सामने दर्शनी भाग में रखने का निर्देश राज्यपाल ने दिया। जिससे इतिहास प्रेमी दोनों तोपों को देख सकें। 

 ये भी पढ़ें –रविंद्र चौबे की सभा के बाद कांग्रेस नेता राहुल दानी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

राजभवन में प्रवेश करने पर शुरुआत में बने गार्डन के नजदीक समुद्र की दिशा में वृक्षारोपण का कार्य कई महीने पहले से शुरू है। इसी दौरान कर्मचारियों को माटी के नीचे दबी दोनों तोपें मिली। दशकों से माटी के नीचे दबी होने के कारण तोपों में जंग लग गयी है। दोनों तोपों में प्रत्येक का वजन 22 टन है। इसकी लंबाई 4.7 मीटर और अधिकतम व्यास 1.15 मीटर है।क्रेन के माध्यम से दोनों तोपों को 50 मीटर उठा कर राजभवन के प्रांगण में रखा गया। वर्ष 2016 में राजभवन के नीचे मिले भूमिगत बंकर के परीक्षण का काम वास्तु विशेषज्ञ फर्म के मार्गदर्शन में शुरू है। काम पूरा होने के बाद इस स्थान पर संग्रहालय निर्माण कर बंकर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

वेब डेस्क IBC24