सरकार के कुप्रबंधन के कारण बढ़ रहे संक्रमण के मामले: भाजपा

Ads

सरकार के कुप्रबंधन के कारण बढ़ रहे संक्रमण के मामले: भाजपा

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 07:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

जयपुर, भाषा सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को संक्रमण के मामलों पर चिंता जताते हुये कहा कि चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाओं को संभालने में विफल साबित हो रहा है।

पूनियां ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 87 हजार से अधिक मामले आ चुके हैं, और 1100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सरकार का स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूती देने व आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में जिन मरीजों को ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की जरूरत है उनको आईसीयू में बेड मिलने में भारी परेशानी हो रही है। पूनियां के अनुसार राज्य सरकार को जयपुर सहित विभिन्न जिलों के अस्पतालों में हो रही अव्यवस्थाओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

भाषा पृथ्वी

शोभना

शोभना