सीबीआई ने रिश्वत के मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रिश्वत के मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रिश्वत के मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया
Modified Date: July 6, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: July 6, 2026 6:50 pm IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की शिलांग स्थित परियोजना के एक निदेशक समेत तीन व्यक्तियों को एक ठेकेदार का बकाया बिल पास करने के बदले 12 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने एक जुलाई को एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि परियोजना निदेशक आनंद सिंह चौहान ने 13.38 करोड़ रुपये के बकाया बिल को पास करने के लिए शिकायतकर्ता से 12 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

बयान के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को कथित रिश्वत के हिस्से के तौर पर चार लाख रुपये का अग्रिम भुगतान करने और इस पैसे को गुवाहाटी में एक व्यक्ति को सौंपने के लिए कहा।

सीबीआई ने कहा, ‘‘उस व्यक्ति (उपरोक्त) ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह रिश्वत की रकम गुवाहाटी में ही किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दे।’’

एजेंसी ने बताया कि उसने जाल बिछाया और ‘आरोपी व्यक्ति को शिकायतकर्ता से चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया’।

सीबीआई ने बताया कि इसके बाद परियोजना निदेशक और दोनों व्यक्तियों (पुनीत अग्रवाल और मनीष अग्रवाल) को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके ठिकानों पर तलाशी ली गई।

सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में