CBSE 10th-12th Board Exam Cancel: 10वीं-12वीं बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई ने अचानक लिया ऐसा फैसला, जानिए क्यों
CBSE 10th-12th Board Exam Cancel: 10वीं-12वीं बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई ने अचानक लिया ऐसा फैसला, जानिए क्यों
CBSE 10th-12th Board Exam Cancel: 10वीं-12वीं बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई ने अचानक लिया ऐसा फैसला, जानिए क्यों / Image: IBC24
- सीबीएसई ने छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक बुलाने के जोखिम को टालने के लिए यह फैसला लिया
- बोर्ड लगातार अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर नजर बनाए हुए है और 7 मार्च को अगली समीक्षा करेगा
- छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल अपने स्कूल प्रबंधन या सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें
नई दिल्ली: CBSE 10th-12th Board Exam Cancel खाड़ी देशों में इन दिनो युद्ध जैसे हालत बने हुए हैं। इजराइल और यूएस की ओर से कई मध्य पूर्व के कई देशों पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव करने का फैसला लिया है। बता दें कि सीबीएसई ने ये फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए लिया है।
सीबीएसई ने बदला टाइम टेबल
CBSE 10th-12th Board Exam Cancel सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को होने वाली वो परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं जिन्हें पहले स्थगित किया गया था। बोर्ड ने कहा है कि इन देशों में कक्षा 10 के छात्रों के परिणाम किस तरह घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी। इसके लिए बोर्ड जल्द ही नई सूचना जारी करेगा।
कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित
वहीं कक्षा 12 की परीक्षाओं को लेकर भी सीबीएसई ने अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने बताया कि 7 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। सीबीएसई ने यह भी कहा है कि 7 मार्च को हालात की फिर से समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 9 मार्च 2026 से आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर आगे की दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
बोर्ड ने कक्षा 12 के सभी छात्रों को सलाह दी है कि वो अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें। ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी उन्हें समय पर मिल सके। सीबीएसई का यह फैसला मध्य पूर्व के इन देशों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखा जा सके।

ये भी पढ़ें
- Vande Bharat: बिहार की पॉलिटिक्स..नीतीश का VRS! क्या बिहार में अब बीजेपी का होगा पूर्ण वर्चस्व?
- शहमात The Big Debate: राज्यसभा का रण..सियासी समीकरण? बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा के बहाने क्या OBC को भी साधा है?
- IND vs ENG Semi Final Live: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, रोमांचक मुकाबले में अंग्रेजों की कर दी कुटाई, इंग्लैंड को 7 रनों से दी मात
- IAS Transfer Posting Assam: भाजपा सरकार ने होली के तत्काल बाद किया प्रशासनिक सेवा के अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिए किन अफसरों को मिली नई पदस्थापना
- Today Live Breaking News and Updates 05 March 2026: 44 गेंद में 95 रन, फिर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

Facebook


