IND vs ENG Semi Final Live: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, रोमांचक मुकाबले में अंग्रेजों की कर दी कुटाई, इंग्लैंड को 7 रनों से दी मात
IND vs ENG Semi Final Live: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, रोमांचक मुकाबले में अंग्रेजों की कर दी कुटाई, इंग्लैंड को 7 रनों से दी मात
- टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया
- संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली
- जैकब बेथेल के 105 रन भी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके
नई दिल्ली: IND vs ENG Semi Final Live भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल इस वक्त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए हैं। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
खराब रही इंग्लैंट की शुरुआत
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट तीन गेंद में पांच रन ही बना सके। कप्तान हैरी ब्रुक 6 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन 5 गेंद में 17 रन ही बना सके। विल जैक्स ने 20 गेंद में 35 रन बनाए।
भारत ने बनाए 253 रन
आपको बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 89, शिवम दुबे ने 43, जबकि ईशान किशन ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने सैमसन की तूफानी पारी से पावरप्ले में एक विकेट पर 67 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए। इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में मिड ऑन पर कप्तान हैरी ब्रूक ने सैमसन का आसान कैच छोड़ा और इस बल्लेबाज ने ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ दिया।
इन्हें भी पढ़े:-
- Chhattisgarh Naxal Encounter: लाल आतंक पर अंतिम प्रहार जारी, मारा गया एक और खूंखार नक्सली, लाखों रुपए का इनाम था घोषित
- Sagar Crime News: अपनी ही दोस्त की पत्नी को इस बात का लालच देकर मिटाई हवस, 5 महीने की गर्भवती होते ही झाड़ा पल्ला
- Iran Ayatollah Statement: इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहा देंगे… ईरान के अयातुल्ला ने दी खुलेआम धमकी, टेलीविजन पर युद्ध को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Facebook


