सीबीएसई ने अभिभावक-विद्यालय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए 2026-27 का अभिभावक कैलेंडर जारी किया

Ads

सीबीएसई ने अभिभावक-विद्यालय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए 2026-27 का अभिभावक कैलेंडर जारी किया

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 06:43 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 06:43 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यालयों और अभिभावकों के बीच व्यवस्थित संपर्क को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘अभिभाविक कैलेंडर’ जारी किया।

इस कैलेंडर को सीबीएसई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारित एक कार्यक्रम के माध्यम से जारी किया गया, जिसमें विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, परामर्शदाताओं, स्वास्थ्य प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप, सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अभिभावकों और विद्यालयों के बीच संपर्क को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के स्पष्ट उद्देश्य के साथ यह पहल की है।’’

बोर्ड ने कहा कि इस पहल को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और देश भर के हितधारकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो इसकी प्रासंगिकता, प्रभावशीलता और प्रभाव की पुष्टि करती है।

प्रतिक्रिया के आधार पर, 2026-27 का यह संस्करण विद्यार्थियों के भावनात्मक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास में सहायता के लिए उन्नत सहभागिता रणनीतियों, शिक्षक-नेतृत्व वाली गतिविधियों और स्पष्ट मनो-सामाजिक हस्तक्षेपों के साथ ढांचे का विस्तार करता है।

सीबीएसई के अनुसार, कैलेंडर को माता-पिता और बच्चे के बीच सार्थक बातचीत को बढ़ावा देने, घर-स्कूल साझेदारी को मजबूत करने और माता-पिता के लिए अपने बच्चे की विकास यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका के रूप में डिजाइन किया गया है।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन

रंजन