CGBSE Class 12th Result: बोर्ड रिजल्ट में जिज्ञासु ने मारी बाजी! 12वीं में इतने पर्सेंट लाकर प्रदेशभर में हासिल किया पहला स्थान, पढ़िए किसे दिया अपनी सक्सेस का क्रेडिट
Ads
CGBSE Class 12th Result: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है।
CGBSE Class 12th Result: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान (CGBSE 12th State Topper List ) पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
जिज्ञासु बने प्रदेश टॉपर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है । बारहवी बोर्ड की परीक्षा में बलौदाबाजार जिले के पलारी के रहने वाले जिज्ञासु वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है । हमारे संवाददाता स्टार जैन ने जिज्ञासु वर्मा और उनके माता पिता से खास बातचीत की।
CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।