जनगणना 2027: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

Ads

जनगणना 2027: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 08:47 PM IST

शिमला, दो जून (भाषा) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को 2027 की जनगणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर ली।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने लोगों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और 15 जून तक अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

हिमाचल प्रदेश की जनगणना कार्य निदेशक दीप शिखा शर्मा ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सुक्खू को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की विशेषताओं और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।

सुक्खू ने कहा कि जनगणना जनसंख्या, पारिवारिक स्थितियों, आवास, संसाधनों और सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करके लोकतांत्रिक शासन और विकास की रीढ़ के रूप में कार्य करती है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे जनगणना करने वालों, पर्यवेक्षकों और अन्य जनगणना अधिकारियों को पूर्ण और सटीक जानकारी प्रदान करके इस राष्ट्रीय महत्व की कवायद के सफल संचालन में अपना पूरा सहयोग दें।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप