चक्रवात से हुई क्षति का जायजा लेने केंद्रीय दल पश्चिम बंगाल पहुंचा

Ads

चक्रवात से हुई क्षति का जायजा लेने केंद्रीय दल पश्चिम बंगाल पहुंचा

  •  
  • Publish Date - June 6, 2021 / 07:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

कोलकाता, छह जून (भाषा) चक्रवात यास से पश्चिम बंगाल में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सात सदस्य अंतर मंत्रालीय केंद्रीय दल (आईएमसीटी) रविवार शाम कोलकाता पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दल का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस के शाही कर रहे हैं। उम्मीद है कि केंद्रीय दल नौ जून तक यहां क्षति का आकलन पूरा करके दिल्ली लौट जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आईएमसीटी दीघा और पूर्व मेदिनीपुर के मंदारमणि जाएगा, जहां राज्य सरकार के अधिकारी चक्रवात से पहुंची क्षति से उन्हें अवगत कराएंगे।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान टीम के राज्य के वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी संभावना है

भाषा स्नेहा अमित

अमित