नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर एस. को सोमवार को उनके मूल कैडर राज्य केरल वापस भेज दिया गया। वह फिलहाल उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे।
वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी चंद्रशेखर को पिछले साल सितंबर में उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया था।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से सोमवार रात जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें ‘‘समय से पहले उनके मूल कैडर में वापस भेजने’’ को मंजूरी दे दी है।
आदेश में कहा गया है कि उन्हें तत्काल उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया जाए, ताकि वह अपने मूल कैडर रिपोर्ट कर सकें।
भाषा अमित
अमित